गुरुवार, १८ जून, २०२०

भरोसा

👉👉 भरोसा विश्वास एक कमाल का शब्द है ना।
अगर किसी पर हो जाए तो उसका झूठ भी सच लगता है।
और  अगर किसी से टूट जाए
तो उसका सच भी झूठ लगता है।

दुनिया का हर रिश्ता विश्वास पर ही टिका होता है।
चाहे वह मां-बाप का रिश्ता हो पति-पत्नी का दोस्तों का या फिर प्रेम का

दुनिया की हर रिश्ते की नीव होती है 
विश्वास

किसी पर भरोसा करना विश्वास करना
किसे पर प्यार करने से भी ज्यादा होता है

विश्वास हम उस इसान पर करते हैं
जो हमारा हर सुख दुख में साथ दें
जिस पर यह भरोसा हो
कि हमें छोड़कर कभी नहीं जाएगा
कि हमें कभी धोखा नहीं दे सकता
चाहे लाख मुश्किलें आ जाए
पर यह हमारा साथ कभी नहीं छोड़ेगा
चाहे कितने ही बात बिगड़ जाए

लेकिन सच में जब जिंदगी में उसने आती है मुश्किल घड़ी आती है तब सच्चाई पाता चलती  है।

कि जिस इंसान पर अपने भरोसा करा
वह तो भरोसे के लायक था ही नहीं
किसी के विश्वास पर भरोसे पर खरा उतरना कोई आसान काम नहीं

जब तक कोई हमें धोखा नहीं देता है ना तब तक हम किसी पर भी विश्वास  कर लेते हैं।

जब किसी एक इंसान से हमें धोखा मिलता है  ना तब विश्वास पूरी दुनिया से हट जाता है।

विश्वास हमारे मन में ताकत भरता है
लेकिन धोखा हमारे अंदर की सारी सारी ताकत खत्म कर देता है।

हमें कमजोर इंसान बना देता है
जब कोई इंसान हमारा विश्वास तोड़ता  है भरोसा तोडता है।

तो वह सिर्फ हमारा विश्वास नहीं तोडता वह हमें ही तोड़ कर रख देता है हमारा दिल तोड़ कर रख देता है। हम अंदर से टूट के रह जाते हैं बिखर  कर रह जाते हैं

और एक बात आपसे कहूं
अगर किसी ने आपका विश्वास तोड़ा हुआ है आपको धोखा दिया हुआ है
गलती उसकी है
पाप उसने करा हुआ है
आप क्यों रोते हो।
आप क्यों दुखी होते हो
सजा भी उसेही मिलेगी


किसी को धोखा देना पाप होता है
किसी से धोखा खाना पाप नहीं होता


किसी पर भरोसा करने से  पहले सौ बार सोचना
और किसी का भरोसा तोड़ने के लिए हजार बार

क्योंकि कोई भरोसा करता है तो आपको कोई महत्व देता होगा।

प्यार में कभी किसी को धोखा नहीं मत देता।

क्योंकि जो प्यार करता है वह विश्वास और भरोसे के लायक होता है।

झूठी और फरेबी लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना।



1 टिप्पणी:

मी उद्योजक होणार

  मी उद्योजक होणार  ----------------------------------------- 1 ते 50 लाख पर्यंत प्रोत्साहन योजना  महाराष्ट्र शासन उद्योग संचालनालय , जिल्ह्...