*देश को अपने बचाना है*
हम सबकी यह जिम्मेदारी है,
भयानक यह बीमारी है,
करोना को भगाना है,
देश को अपने बचाना है..
घरके ही भीतर बैठेंगे,
बार बार हाथ साफ धोयेंगे,
मुँहपर मास्क चढ़ाएंगे,
आपस में दूरियाँ बनायेंगे,
करोना को हराना है,
देश को अपने बचाना है...
सरकारकी बाते सुननी है,
होटल-दुकाने बंद रखनी है,
चाहे हो नुकसान फिरभी,
समझदारी तो जतानी है,
करोना को हटाना है,
देश को अपने बचाना है...
एकताका परचम लेकर,
साथ हमको लड़ना है,
कुछ दिन रुकलो दोस्त,
फिर तो आगे बढ़ना है,
करोना पीछे छोड़ना है,
देश को अपने बचाना है..

कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा